SBI क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट डेट 2025: कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड, कटऑफ, आगे क्या होगा ?

 




SBI Clerk Prelims Result Date 2025: एसबीआई जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा में शामिलअभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट 31 March 2025 को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी करेगा।  स्टेट बैंक जल्द ही क्लर्क/जूनियर एसोसिएट्स के पदों पर ली गई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में सम्मिलत हुए थे, एसबीआई ने क्लर्क/जूनियर असिस्टेंस की पोस्ट का ऑनलाइन परीक्षा हुआ था, प्रारंभिक परीक्षा 22 ,27 ,28  फरवरी और 1 मार्च की देश भर में परीक्षा केन्द्रो पर हुआ था। वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपने परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी लॉगइन डिटेल्स सही जगह दर्ज करनी होंगी।


एसबीआई क्लर्क रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

एसबीआई रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे बताए चरणों की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • फिर Careers सेक्शन में जाएं, जिसके लिए sbi.co.in/web/careers पर जाना होगा।
  • यहां SBI Clerk Prelims Result 2025 Download के नाम से लिंक सर्च करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि जैसे आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • लॉगइन डिटेल्स भरने के बाद सब्मिट करते ही परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड और प्रिंट करें।

परिणाम के साथ, SBI स्टेट वाइज और कैटेगिरी वाइज कट-ऑफ अंक भी जारी कर सकता है। ये कट-ऑफ अंक भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों हेतु आवश्यक न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित करते हैं। मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम होंगे जिन्होंने सफलतापूर्वक प्रीलिम्स परीक्षा क्लियर कर लिया है।

SBI Clerk भर्ती प्रक्रिया में Preliminary Exam पहला चरण है। जो उम्मीदवार इस चरण को पास करते हैं, वे अगले चरण के लिए क्वालीफाई करते हैं। Main Exam दूसरा चरण है। Local Language Test तीसरा चरण है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषणा और आगे की भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में अपडेट के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से जांचते रहें।


sbi clerk prelims result date 2025
sbi clerk prelims result
sbi clerk result
sbi clerk
sbi clerk result 2025


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ