Ipl 2025 MI VS CSK : इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला जाएगा। एक मैच का बैन लगने की वजह से हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में नई टीम और नए जोश के साथ उतरेगी। दोनों टीमें लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। एमएस धोनी और रोहित शर्मा के नेतृत्व में चेन्नई और मुंबई ने 5-5 बार ट्रॉफी जीती है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का तीसरा मैच रविवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। ये मैच चेपॉक में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
चेपॉक की पिच को देखते हुए चेन्नई ने पिछले साल मेगा नीलामी में रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल और दीपक हुड्डा को अपनी टीम से जोड़कर स्पिन आक्रमण को मजबूत किया। टीम के पास पहले से ही अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा थे।
एमए चिदंबरम स्टेडियम टी20 स्टैट्स
एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच अब तक खेले गए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 151 रन है जबकि दूसरी पारी का 127 रन। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 6 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 मैच जीती है। इस मैदान पर हाइएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड सीएसके के नाम है। उन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 246/5 रन बनाए थे।
मैच के लिए टीम इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रविंद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान।
csk
mi
chennai super kings vs mumbai indians players
csk vs mi 2025
trent boult
devon conway
mi vs csk 2025
csk players list 2025
csk team 2025
csk squad
mi team 2025 players list
mi captain 2025
csk mi
csk versus mi
chennai super kings vs mumbai indians
mi csk
mumbai indians
ipl cricket match
ipl 2025 live streaming
mumbai indians players
live match ipl
csk captain 2025
today's ipl
ipl team 2025
mi squad
mi captain
mi team 2025
navjot singh sidhu
ipl ticket booking 2025
ipl 2025 stats
ma chidambaram stadium
mumbai indians players 2025
toss time ipl
csk players
captain of mi
chennai super kings players
dhoni ipl 2025 price
ipl stats 2025
mumbai indians team
csk vs rcb 2025
csk ipl team 2025
0 टिप्पणियाँ